chhattisgarh samay news

निर्दोष पर्यटकों पर गोलीबारी महाव्यापारी संघ मगरलोड ने दी श्रद्धांजलि

निर्दोष पर्यटकों पर गोलीबारी महाव्यापारी संघ मगरलोड ने दी श्रद्धांजलि

आतंकवादियों का पुतला जलाया, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – जम्मू कश्मीर के प्रमुख पर्यटक स्थल पहलगाम में 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा किए गए नरसंहार एवं हमारे देश के 27 निर्दोष हिंदुओं की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में महाव्यापारी संघ मगरलोड भैंसमुंडी द्वारा 25 अप्रैल को स्वर्ण जयंती स्मारक चौक के पास पाकिस्तानी आतंकवादियों का पुतला दहन किया गया एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजली अर्पित किया गया एवं दिवंगत परिवार के लिए इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना परमपिता परमेश्वर से की गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से महाव्यापारी संघ के अध्यक्ष विश्वजीत साहू,उपाध्यक्ष देवेंद्र साहू,सचिव सुखदेव राम साहू, कोषाध्यक्ष संतोष साहू, सलाहकार मैनसिंह हिरवानी, राजू चंद्राकर,दिनेश अग्रवाल, कार्यकारणी सदस्य अजय साहू, घनश्याम बिन्झेकर,मोनू चौहान, यशवंत साहू,मनीष साहू,सुरेश साहू,दुजेश साहू,राजेश साहू, लोकेश कंसारी,मुरली सिन्हा,भीम यादव,देवराज देवांगन,बसंत साहू, भागवत साहू,यादराम गायकवाड,चुंमन साहू,नेहरू साहू,ओंकार साहू,देवाराम बिन्झेकर, राजुराव,मनसुख देवांगन, हर्ष साहू, कोमल साहू, विष्णु साहू,लल्ला साहू,मीडिया प्रभारी ज्ञानदेव साहू,पवन निषाद, नीलम साहू, सुरेश साहू, बंटी सिन्हा एवं बहुत से व्यापारियों ने उपस्थित होकर बढ़ते आतंकवादी पर अंकुश लगाने की आवाज उठाई एवं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज