निहत्थे पर्यटको पर आतंकवादियों ने गोली चलाया यह कायरता पूर्ण हरकत है – विरेंद्र साहू
पहलगाम में हुई घटना पर कैंडल जलाकर मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि कारगिल उद्यान में दिए गए
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – देश के जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले पर स्थित पर्यटक स्थल पहलगाम के बैसरन में 22 अप्रैल को आतंकियों ने देश के विभिन्न स्थानों से गए 28 पर्यटकों को
धर्म पूछ कर, कलमा पढ़ने का आदेश देकर और माता बहनों के माथे में सिंदूर और हाथ में कलावा देखकर लगातार बच्चों एवं उनके परिवारों के समक्ष आतंकवादियों ने गोली से मार कर मौत के घाट उतार दिए जिससे पूरा भारत देश आक्रोश व्याप्त है मगरलोड के कारगिल उद्यान में जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष पाषर्दगण, पुलिस के जवान, समस्त पत्रकार बुद्धिजीवी वर्ग, भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ता गण सामाजिक संगठन के लोग ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आतंकवादियों को पकड़ने की मांग की एवं सजा कल्पना से ज्यादा होने की बात कही इस श्रद्धांजलि अवसर पर जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने कहा कि देश में शांति के शिखर एवं मुकुट पर आतंकवादियों ने निहत्थे पर्यटकों पर जो गोली चलाई है और जान ली है उसे हम सदियों तक नहीं हो भूल सकते ऐसे कायरता पूर्ण हरकत से पूरा देश आक्रोश है और इसका बदला मोदी सरकार लेकर रहेगा इस दुखद घटना के लिए मैं स्तब्ध हूं इस श्रद्धांजलि अवसर पर भाजपा मंडल के अध्यक्ष रोहित मोहन साहू भाजपा महामंत्री नरेश सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय यदु,नगर पंचायत मगरलोड अध्यक्ष लिलेश सुरेश साहू, पार्षद यादराम गायकवाड अशोक साहू,राजू राव, बेदम चौहान, खिलावन साहू, हिरवानी ठाकुर, चेतन बिंझेकर, पत्रकार सुरेश साहू नीलम साहू ज्ञान देव साहू छत्रपाल साहू पवन निषाद कैलाश टांडे, एस कुमार साहू, टी एल सिन्हा, धनेश्वर बंटी सिन्हा, समस्त व्यापारी, पुलिस के जवान सहित आम जनता ने इस दुखद घटना पर शोक मनाते हुए अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की और सरकार से इस आतंकवादियों पर एवं उनके समर्थकों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है

Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief



