कांग्रेस कमेटी मगरलोड द्वारा विद्युत कार्यालय का घेराव किया गया
बेतहाशा बढ़ती बिजली बिलों से आम जनता त्रस्त
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के द्वारा आज विद्युत कार्यालय मगरलोड का घेराव किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार के मात्र डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में बिजली दर में चौथी बार बेतहाशा वृद्धि की गई है जिसके चलते व्यापारियों, किसानों एवं आम उपभोक्ताओं को बहुत ही ज्यादा बिजली बिल में अधिभार की मार पड़ रहा है ।पूरे आम जनता में सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है इसके चलते ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के द्वारा आज दिनांक 18 -7 -2025 दिन शुक्रवार को रैली के माध्यम से सरकार के खिलाफ नारा लगाते हुए विद्युत मंडल मगरलोड का घेराव किया गया एवं कनिष्ठ यंत्री विद्युत विभाग मगरलोड को ज्ञापन सौंपा गया ,और यह चेतावनी दिया गया बढ़े हुए बिजली दरों में कमी नहीं करने पर पुनः उग्र आंदोलन किया जाएगा। आम जनता के समस्या को ध्यान में रखते हुए बढ़ी हुई बिजली दरों को तत्काल वापस लिया जाए कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी जनप्रतिनिधि शामिल हुए जिसमें प्रमुख रूप से डीहूं राम साहू, डॉकुवर साहू, हेमंत देवांगन ,विनीत बाफ़ना, नारद साहू रवि निर्वाण,राजेंद्र साहू, गौतम साहू ,बाल गोविंद साहू, विशाल साहू रेख नारायण साहू लेख राम साहू जगमोहन साहू देव कुमार यादव शंकर साहू नेहरू साहू देवेंद्र पाल फूलजी सिंहा हरि विनायक सिंहा पुरुषोत्तम सिन्हा हरीराम साहू गोवर्धन साहू संतोष चक्रधारी चुन्नीलाल साहू लक्ष्मण साहू भोलाराम साहू राम प्रसाद यादव संतोष साहू चंद्रहास साहू रोशन साहू पूरन साहू निरंजन वर्मा रोशन साहू सुरेश साहू हेम कुमार साहू हम कुमार यादव राजेंद्र साहू भूपेंद्र साहू जगमोहन साहू जगदीश साहू खिलेश्वरी साहू रेखा साहू रुक्मणी सिन्हा, सुमन साहू, जगजीत कौर,कांति साहू, बेनू सोनी, भेपेंद्र कंवर, सूरज सिंह गुलाब साहू,टार्जन धनंजय, देवेंद्र दीवान आदि अनेक कार्यकर्ताओं ने इस आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लिया