chhattisgarh samay news

महाव्यापारी संघ ने शराब दुकान हटाने एवं गांजा बिक्री की रोकथाम के लिए टी आई को दिया ज्ञापन

महाव्यापारी संघ ने शराब दुकान हटाने एवं गांजा बिक्री की रोकथाम के लिए टी आई को दिया ज्ञापन§

शराब दुकान नहीं हटने पर 17 को किया जाएगा धरना प्रदर्शन के साथ चक्का जाम

मगरलोड की सभी दुकानें रहेगी बंद 

धमतरी/मगरलोड– नगर पंचायत मगरलोड महाव्यापारी संघ के पदाधिकारीयो ने बताया कि गत वर्ष से मगरलोड का देशी एवं अंग्रेजी शराब दुकान भरदा रोड मगरलोड के मुख्य द्वार के पास निषाद काम्पलेक्स में संचालित हो रहा है। शराब दुकान का उक्त स्थान में संचालित होने के कारण सभी वर्ग के लोगो को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मगरलोड ब्लाक एवं तहसील मुख्यालय होने के कारण हजारों लोगों का आना जाना उक्त मार्ग से रोजाना होता है। कई बार शराबियों के कारण लोगों को हादसा का शिकार होना पड रहा है। स्कूल, कालेज तथा आई. टी. आई. के छात्र-छात्राओं को इन्ही मार्ग से होकर आना-जाना पड़ता है। साथ ही व्यापारी भाईयों को तथा शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को भी अपने ड्यूटी करके रात्रि तक इसी मुख्य मार्ग से गुजरना पड़ता है। महिला कर्मचारी को भी उक्त मार्ग से शाम रात्रि तक वापीस अपने गणतव्य तक पहुँचना होता है शराबियों के कारण दुर्घटना व लूटपाट होने की आशंका हमेशा बनी रहती है। परिवार के साथ भी आम एवं गणमान्य नागरिकों को भी इसी मार्ग से आना-जाना पड़ता है। शराब दुकान के पास अत्यधिक भीड़-भाड़ होने के कारण रोज लड़ाई, झगड़ा, मारपीट, लूटपाट आम बात हो गई है। शराब भट्टी के आसपास पानी पाऊच, बॉटल, झिल्ली तथा अन्य कचरा सामान के कारण आसपास के कृषि भूमि वाले परेशान है। नगर पंचायत के मुख्य द्वार में इस तरह के घटनाओं तथा हालात से नगर पंचायत मगरलोड-भैसमुण्डी की छबि धुमिल हो रही है।उक्त सभी बातों को सज्ञान में लेते हुए महाव्यापारी संघ नगर पंचायत मगरलोड-भैसमुण्डी, ग्रामीण विकास समिति मगरलोड, बजरंग दल मगरलोड-भैसमुण्डी, विश्वहिन्दु परिषद इकाई मगरलोड, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ता तथा महिला समूहों की माँग है कि उक्त देशी एवं अंग्रेजी शराब दुकान को तत्काल अन्यत्र स्थान में दिनांक 16 जून 2025 सोमवार तक स्थानांतरित किया जाये। उक्त दिनांक तक स्थानांतरित नही होने की स्थिति में अगले दिन मंगलवार दिनांक 17-06-2025 से उपरोक्त सभी संगठनों के द्वारा संयुक्त रुप से अनिश्चितकालीन धरना, प्रदर्शन, चक्काजाम आदि सम्पूर्ण व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करके किया जायेगा इस संबंध में तत्काल उचित कार्यवाही करने की मांग किया गया है। इसके साथ ही मौखिक चर्चा पर  व्यापारियों ने नगर में नशीली पदार्थ की रोकथाम के लिए मगरलोड में जगह जगह बिक रही नशीली पदार्थ गांजा,नशे की गोली, पान ठेलो में बिकने वाली नशीली सनन की गोली बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी थाना प्रभारी से की है शरााब दुकान हटाने महाव्यापारी संघ के अध्यक्ष विश्वजीत साहू उपाध्यक्ष देवेंद्र साहू,सचिव सुखदेव साहू, कोषाध्यक्ष संतोष साहू कार्यकारिणी सदस्य मुरली सिन्हा, नेमीचंद हिरवानी, राजू चंद्राकर, भागवत साहू, राजेश साहू सहित बड़ी संख्या में महा व्यापारियों के पदाधिकारी ने इसकी जानकारी मगरलोड थाना प्रभारी तहसीलदार मगरलोड एवं नगर पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दी गई है

 अरुण साहू टी आई – शराब की दुकान हटाने के लिए तहसीलदार एवं उच्च अधिकारी को बात कर मार्गदर्शन लिया जाएगा एवं नशीली पदार्थ गांजा, गोली के लिए घर पकड़ अभियान चलाया जाएगा एवं हमारी टीम लगी हुई है
Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief