chhattisgarh samay news

धर्म एवं आत्मरक्षा के लिए शास्त्र एव शस्त्र विद्या की शिक्षा लेकर दुर्गा वाहिनी के 50 बहने पहुंची मगरलोड

धर्म एवं आत्मरक्षा के लिए शास्त्र एव शस्त्र विद्या की शौर्य शिक्षा लेकर दुर्गा वाहिनी के 50 बहने पहुंची मगरलोड

 विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,पार्षदो एवं सर्व हिंदू समाज के गणमान्य नागरिकों ने किया स्वागत वंदन

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – विकासखंड मगरलोड की 100 दुर्गा वाहिनी बहनों ने विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में आयोजित प्रांत शौर्य प्रशिक्षण वर्ग दुर्गा वाहिनी का प्रशिक्षण 22 मई से 29 मई 2025 तक सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में आयोजित किया गया जिसमें संगठन के कार्य का विस्तार एवं सुदृढकरण करने के लिए विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल छत्तीसगढ़ प्रांत के कार्य में दुर्गा वाहिनी की बहनों की महती भूमिका होती है इस विषय को ध्यान में रखकर शारीरिक एवं मानसिक दृष्टि से सक्षम बनाने के लिए छत्तीसगढ़ प्रांत अनुसार प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया जिसमें मगरलोड विकासखंड के लगभग 100 दुर्गा वाहिनी बहनों ने प्रशिक्षण लिया

इस वर्ग प्रशिक्षण में 15 वर्ष से 35 वर्ष तक की बहनों ने भाग लिया पूर्णता आवासीय प्रशिक्षण रहा शस्त्र एवं शास्त्र प्रदर्शन जिसमें दंड प्रहार तलवार बाजी की प्रशिक्षण लेकर आज मगरलोड के मुख्य चौक में शौर्य प्रदर्शन दंड प्रहार एवं शस्त्र तलवार बाजी का प्रदर्शन किया गया

दुर्गा वाहिनी की बहनों ने इस शौर्य प्रशिक्षण को अपनी धर्म,आत्मरक्षा एवं समाज की रक्षा के लिए करने की बात कही 

मगरलोड मुख्यालय की 50 दुर्गा वाहिनी बहनों का शौर्य प्रशिक्षण लेकर वापस आने पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल मगरलोड के कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी डी जे के धुन के साथ स्वागत किया गया साथ ही नगर पंचायत मगरलोड के प्रथम नागरिक अध्यक्ष लिलेश सुरेश साहू, उपाध्यक्ष रुक्मणी तोरण सिन्हा पार्षद सुरेश साहू घनश्याम साहू,तीजेश्वरी साहू, यशोदा साहू, पार्षद प्रतिनिधि सत्यनारायण साहू मा व्यापारी संघ की ओर से अध्यक्ष विश्वजीत साहू सचिव सुखदेव साहू दिनेश अग्रवाल अजय साहू भीम यादव मुरलीधर जगत छत्रपाल साहू लक्ष्मी पांडे सनत साहू तामेश्वर ठाकुर विष्णु साहू भुवनेश्वरी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर स्वागत वंदन किया

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief