chhattisgarh samay news

संत समागम में लगा पंडोखर सरकार का दिव्य दरबार: सैकड़ों श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान

संत समागम में लगा पंडोखर सरकार का दिव्य दरबार: सैकड़ों श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान

टोमन लाल सिन्हा

राजिम/मगरलोड – राजिम कुंभ कल्प मेला के संत समागम स्थल पर पंडोखर सरकार का दिव्य दरबार 21 फरवरी से प्रारंभ हो गया है। यह दरबार 25 फरवरी तक दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक लगाया जा रहा है। 22 फरवरी शनिवार को महाराज के भक्त और शिष्यगणों ने दिव्य दरबार में उपस्थित होकर अपनी जिज्ञासाओ और समस्याओं के समाधान पाया। इस दौरान पंडोखर सरकार के गुरुशरण महाराज ने भक्तों की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान बताया। दरबार शुरू होने से पहले मंच पर बालाजी महाराज की पूजा अर्चना कर उनकी आरती की गई। फिर गुरू पूजन के बाद दरबार की औपचारिक कार्यवाही शुरू की गई। जिसका लाभ उपस्थित जन समुदाय में अपने समस्याओं का समाधान प्राप्त कर उठाया। लंबे अंतराल के बाद इस बार पंडोखर सरकार का दरबार राजिम के कुंभ कल्प में लगाया गया है, जिसके कारण उनके भक्तों और शिष्यों में काफी उत्साह है। उनके दर्शन और अपनी समस्याओ के समाधान के लिए भक्तों की भीड दरबार में पहुंच रही है। भक्त अपनी समस्याओं को लेकर अपनी बारी का इंतजार करते रहते हैं।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज